Madhya Pradesh News : कलेक्टर पार्थ जैसवाल की संवेदनशीलता और कुशल निर्देशन में समाप्त हुआ अनशन
एडीएम को भेजकर मध्यस्थता से बनी सहमति, सभी शिकायतों की जांच के लिए दल गठित
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर पार्थ जैसवाल के कुशल नेतृत्व एवं संवेदनशील प्रशासनिक पहल के परिणामस्वरूप विभिन्न मांगों को लेकर अमित भटनागर द्वारा किया जा रहा अनशन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। अमित भटनागर का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा था स्वास्थ्य सुधार के पश्चात उनकी इच्छानुसार वे बिजावर पहुंचे।कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी ने चर्चा कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना तथा नियमानुसार न्यायसंगत कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद अनशन समाप्त करने पर सहमति बनी।

अनशन के दौरान प्रशासन लगातार संवाद करता रहा। पन्ना जिले की रूंझ एवं मझगांव परियोजना से संबंधित मामलों में प्रभावितों को पन्ना जिला प्रशासन से समन्वय करने की समझाइश दी गई। वहीं, छतरपुर जिले के केन-बेतवा परियोजना से संबंधित शिकायतों के लिए कलेक्टर के निर्देश पर जांच दल गठित कर दिया गया है, जो गांव-गांव जाकर परीक्षण करेगा ताकि सभी शिकायतों का नियमानुसार निराकरण किया जा सके। कूपी में नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर को स्वास्थ्य परीक्षण एवं देखभाल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी इच्छा के अनुरूप बाद में उन्हें बिजावर लाया गया, जहां अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी ने उनसे विस्तृत चर्चा कर उनकी मांगें सुनीं और नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके उपरांत अनशन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।



Subscribe to my channel