Madhya Pradesh News : कलेक्टर के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत सरस्वती विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले में संचालित ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सिंचाई कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला छतरपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजेन्द्र कोष्टा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्राचार्य, खेलो इंडिया प्रशिक्षक दीपक मिश्रा, मलखंब एसोसिएशन के सचिव सौरभ कुशवाहा, विद्यालय का स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ लेकर स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।



Subscribe to my channel