Madhya Pradesh News शासकीय प्राथमिक विद्यालय चौंका-कोडन बना जर्जर,पल रहे सांप बिच्छू।
एक कमरे में 70 बच्चे एक साथ ले रहे शिक्षा,छत से सीमेंट गिर रहा छात्रों की जान को बना रहता है खतरा।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
राजनगर क्षेत्र के संकुल झमटुली अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला चौंका-कोडन बना पड़ा खंडर पल रहे सांप बिच्छू। गवर्नमेंट से चार-चार शिक्षकों की भर्ती कर दी। लेकिन एक ही कमरें में कक्षा 01 से 05 तक के 73 बच्चे एक साथ गर्मी हो या सर्दी बैठकर ले रहे शिक्षा।न तो छात्रों को स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था न पंखे लगे वही शिक्षा विभाग का जर्जर बिल्डिंग पर ध्यान बिल्कुल नही। एक ही कमरें में 70 बच्चे गर्मी में बैठे,बिल्डिंग पड़ी जर्जर।ऊपर से पानी के साथ टपक रहा छत का सीमेंट छात्र छात्राओं को खतरा। चार-चार शिक्षक एक ही कमरें में पढ़ा रहे छात्रों को। शाला प्रभारी शिवपाल सिंह ने बताया कि कक्षा 01 से 05 तक के कुल 73 बच्चे एक ही खंडर पड़े कमरें में शिक्षा ले रहे। बीआरसी एवं जिला शिक्षा अधिकारी का नही ध्यान। खबर उठाने पर देखिए क्या कार्यवाही होती है या फिर सब प्रशासन भृष्टाचार मचाएं मौन बैठा रहेगा।




Subscribe to my channel