Madhya Pradesh News ग्रामीण ने सड़क मे मुरूम डलवाने की बात की तो महुरछ सरपंच के नाती ने की मारपीट

रिपोर्टर अमित कुमार सतना मध्य प्रदेश
रामपुर बघेलान थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम महुरछ निवासी अमित विश्वकर्मा द्वारा सड़क में पानी भर जाने पर मुरूम डलवाने की बात की तो महुरछ कंदैला के सरपंच शमशेर सिंह के नाती धर्मेंद्र सिंह उर्फ राजन ने अमित विश्वकर्मा के साथ रात में जमकर मारपीट की जिससे अमित की चेहरे पर गंभीर सूजन आ चुका है थाने पहुंचकर अमित ने शिकायत की रामपुर पुलिस ने फरियादी की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि जब से शमशेर सिंह सरपंच बने हैं तो उनके परिवार जनों का गरीबों के ऊपर अत्याचार बढ़ चुका है और इसी का परिणाम है कि गरीब परिवार अगर कुछ भी बोलते हैं तो उनके साथ सीधे मारपीट की जाती है। जिस तरह से दबंगों द्वारा क्षेत्र में गरीब लोगों को सताने की घटनाएं आ रहे हैं वह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं अगर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो इस तरह की घटनाएं बढ़ती जाएंगी।




Subscribe to my channel