ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News अनूपपुर जिला में पटवारियों के स्थानांतरण होने के 11 दिन के उपरांत भी , कुछ हल्का के पटवारी लगा रहे हैं ट्रांसफर रुकवाने का अपनी पूरी ताकत , क्यों नहीं जाना चाहते , प्राकृतिक सौंदर्य युक्त , सुंदर रमणीक पहाड़ , जंगलो वाला , अति लाभकारी स्वास्थ्य हित कारक , पुष्पराजगढ़ तहसील , क्यों सता रहा है इनको हल्का का मोह ?

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मे जिला कलेक्टर श्री अशीष वशिष्ठ जी के द्वारा प्रशासनिक कार्यालय प्रशासनिक ,कार्यालयीन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक ही जगह पर कई वर्षों से पदस्थ तथा किसानों के द्वारा की जा रही लगातार शिकायतों के आधार पर जिला के पटवारियों का एक तहसील से दूसरे तहसील हल्का परिवर्तन स्थानांतरण किया गया है । जिस पर स्थानांतरण आदेश के 11 दिन के बाद भी कुछ एक पटवारियों के अलावा अपने ट्रांसफर के तहसीलों हल्का में जाकर पदभार नहीं ले रहे हैं , जिससे जिला के किसानों के राजस्व से संबंधित सभी कार्य रुके पड़े हैं । सूत्रों के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार कुछ पटवारियों का ट्रांसफर पुष्पराजगढ़ तहसील मैं हुआ है , जिस पर इन पटवारियों के द्वारा पुष्पराजगढ़ तहसील ना जाना पड़े इस पर पूरी जोर लगा रहे हैं , पुष्पराजगढ़ तहसील में पदभार संभालने से ऐसी कौन सी परेशानी इन पटवारियों को हो रही है जिससे इस तहसील में जाने से इनका नुकसान हो जाएगा ? अनूपपुर जिला में पुष्पराजगढ़ तहसील मैं शासकीय तथा किसान हित कारक कार्य करने में इनको कौन सी समस्या परेशानी होगी ? जबकि अनूपपुर जिला मैं यह तहसील अति लाभकारी स्वास्थ्य हित कारक , प्राकृतिक सौंदर्य युक्त ,सुंदर रमणीक पहाड़ जंगलों वाला , विश्व प्रसिद्ध मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र पावन भूमि तीर्थ स्थली क्षेत्र है है , फिर भी पटवारियों को पुष्पराजगढ़ मैं पदभार लेने में कौन सी जटिल समस्या हो रही है , क्या इनको अपने पुराने हल्का का अत्यधिक मोह सता रहा है जिससे तहसील व नवीन हल्का परिवर्तन से परेशान वा इनका कुछ भारी नुकसान होने का संभावना है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button