ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News कांग्रेसजनों ने ग्राम मजगुवा, मेनपानी में नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए।

सभी नारियों का सम्मान - स्वाभिमान और आत्म निर्भरता कांग्रेस व कमलनाथ जी का संकल्प.........सुरेन्द्र चौधरी

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

नारी सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्येक महिला को 15 सौ रुपए की सम्मान निधि व 500 रु में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ तथा 200 यूनिट का बिजली बिल हाफ देने के संकल्प पूरा करने के लिए नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में ग्राम मजगुवा, मेनपानी में नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाए गये। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने फार्म भरवाते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमल नाथ जी की मंशा से अवगत कराते हुये कहा कि प्रदेश की हर नारी आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान और सम्मान के साथ अपना जीवन यापन करें। प्रत्येक महिला को 15 सौ रुपए प्रतिमाह सम्मान निधि, 500 रु में गैस सिलेंडर और 100 यूनिट मुफ्त व 200 यूनिट आधे दाम में बिजली देने का संकल्प व्यक्त कर महिलाओं के प्रति अपनी मंशा और सम्मान को स्पष्ट किया है।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर माननीय श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाना है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चावड़ा, एड. सुनील सिंह, अशरफ खान, राजा बुंदेला, कोमल सिंह, अनीश यादव, सौरभ लोधी आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button