IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का प्रयास रंग लाया, दमोह नागपुर रेल को मंजूरी

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश

दमोह जिले को एक नई रेल की सौगात मिलने जा रही है जो दमोह से नागपुर के मध्य चलेगी जिसकी समय सारणी घोषित कर दी गई है। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के प्रयास से दमोह को नई यात्री रेल गाडी की सुविधा क्षेत्रवासियों को मिलने जा रही है। ज्ञात हो कि क्षेत्र में रेल सुविधाओं के लिये लगातार प्रयास केंद्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा पिछले लम्बे समय से किये जा रहे हैं। दमोह रेल्वे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में सम्मिलित करने या फिर अन्य सुविधाओं को दिलाने की सभी में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। नागपुर के लिये यात्री गाडी की सुविधा क्षेत्रवासियों को दिलाने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के द्वारा रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव को 04 जुलाई 2023 को पुनः एक पत्र लिखते हुये इंदौर हावडा क्षिप्रा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने, रीवा अंबेडकर नगर एक्सप्रेस को पथरिया एवं बांदकपुर में रोकने, छत्तीसगढ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को दमोह में ठहराव के लिये तथा दक्षिण भारत एवं नागपुर के लिये यात्री गाडी प्रदान करने के लिये पत्र लिखा था। ज्ञात हो कि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जहां उक्त पत्र को रेल मंत्री श्री वैष्णव को लिखते हुये मांग की थी तो वहीं दूसरी ओर जबलपुर में क्षेत्र के सांसदों की उपस्थिति में आयोजित रेल्वे की बैठक में बिंदुवार दमोह सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज ने प्रमुखता से पत्र के माध्यम से क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर बात रखी थी। दमोह से नागपुर के मध्य चलने के लिये मंजुर हुई नई यात्री गाडी संख्या 22137 एवं 22138 ईटारसी, भोपाल, बीना मुडवारा सागर में रूकते हुये दमोह पहुंचेगी। उक्त दमोह नागपुर यात्री गाडी साप्ताहिक होगी जिसको प्रारंभ करने की दिनांक की घोषणा होना बाकी है जबकि समय सारणी घोषित रेल्वे द्वारा कर दी गई हैं। उक्त नवीन यात्री गाडी की स्वीकृत होने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button