ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News प्रमुख आयुक्त उद्योग श्री पी नरहरी जी से MPCCI के पदाधिकारियों ने की मुलाक़ात

 उद्योगो और ओधोगिक क्षेत्रो की बताई समस्या और चेम्बर पधारने का दिया आमंत्रण

रिपोर्टर पवन कुमार गुप्ता ग्वालियर मध्य प्रदेश

आज ग्वालियर अल्प प्रवास पर पधारे उद्योग विभाग के प्रमुख आयुक्त पी नरहरि से चैम्बर के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व मे सयुंक्त अध्यक्ष हेमंत गुप्ता उपाध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल के साथ होटल तानसेन मे मुलाक़ात की MPCCI की और से चैम्बर के पदाधिकारियों ने बताया की ग्वालियर मे शंकरपुर और गिरवाई के निजी ओधोगिक क्षेत्र है लेकिन सुविधाएं उन्हें नही मिल पा रही है उन्हें ओधोगिक क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए वही महाराजपुरा और तानसेन रोड के ओधोगिक क्षेत्र की समस्या भी बताई डॉ प्रवीण अग्रवाल ने MPCCI द्वारा आयोजित पड़ाव चैम्बर कार्यक्रम के बारे मे बताते हुए जो समस्या संकलित की गई है उनके संबंध मे भी बताया जिस पर पी नरहरी ने कहाँ की आप एक पत्र के माध्यम से सारी समस्याए बता दे हम उस पर जरूर कार्यवाही करेंगे MPCCI पदाधिकारियों ने बानमोर के फायर स्टेशन बनाये जाने की मांग को भी बताया वही मुरैना मे एडिबल आयल इकाईयो को सब्सिडी मिलने पर जो परेशानी आ रही है उसको शीघ्र निराकृत करने की भी मांग की पदाधिकारियों ने बताते हुए कहाँ की चंबल संभाग मे खास सरसो की पैदावार होती है

और यदि इन इकाईयो को सब्सिडी नही मिली तो सरकार के राजस्व के साथ किसानो को भी नुकसान होगा इस पर पी नरहरी जी ने कहाँ यह मामला हमारे संज्ञान मे है और शीघ्र इसका निराकरण होगा वही मे शीघ्र चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स मे एक दिन के लिए आऊंगा आप ग्वालियर चंबल संभाग का सेमिनार आयोजित करे आज मुलाक़ात करने वालों मे महाराजपुरा से प्रकाश रोहिरा संजीव मल्होत्रा शंकरपुर ओधोगिक क्षेत्र से राजेंद्र अग्रवाल और राजेंद्र तलुज़ा लघु उद्योग भारती से सोवरन सिंह तोमर चंद्रमोहन सिंगी बानमोर ओधोगिक क्षेत्र से सुदीप शर्मा तानसेन ओधोगिक क्षेत्र से जगदीश मित्तल संजय धवन मालनपुर ओधोगिक क्षेत्र से श्रीमती मीतू अग्रवाल अनुराग गर्ग केट से मनोज चौरसिया अंशुल गुप्ता कविता जैन आदि उपस्तिथ थे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button