Madhya Pradesh News रतलाम शहर में बे खोप अपराधी एवम् चोर दिन दहाड़े लूट पाट हप्ता वसूली करने वाले के हौसले बुलंद ।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश
बीच बाजार सड़क पर धारीदार हथियार से बीते दिनों चांदनी चौक निवासी पानीपुरी वाले पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा। चलते घटना क्रम मे फिर गायत्री मार्केट मेन बाजार सड़क पर हफ्ता वसूली करने वाले ने पाव भाजी दुकानदार पर तो़ड फोड़ कर चाकू से गोदकर युवक को घायल किया । आज ताज़ा जानकारी के अनुसार रतलाम शहर में मंदिर सहित तीन स्थानों पर चोरी जावरा क्षेत्र में मंदिर के सीसीटीवी कैमरे निकालकर दान पत्र चुरा ले गए बदमाश ।
बदमाश धार्मिक स्थलों पर भी चोरी करने से नहीं चूक रहे हैं। रतलाम के जावरा रोड स्थित रणजीत हनुमान मंदिर पर बदमाशों ने धावा बोलकर सीसीटीवी कैमरा से छेड़छाड़ कर दानपात्र से नगदी चुरा ली वहीं पास में स्थित मुक्तेश्वरी माता मंदिर और दरगाह पर भी बदमाशों ने दान पत्र की नकदी पर हाथ साफ किया। बदमाश इतने शातिर थे कि चोर पहले से उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को एक एंगल को मोड़ दिया और डीवीआर की सप्लाई वायर भी निकाल दिए । रणजीत हनुमान मंदिर सहित इन धार्मिक स्थलों पर हुई चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीवीआर सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए हैं ।
इसमें चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश के फोटोस सुराग मिले हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाशों पर कपड़ा बांधकर मंदिर में घुसते हुए दिखाई दे रहे है।और सीसीटीवी कैमरा एंगल को उखेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हनुमान मंदिर सहित पास के स्थित दरगाह और मुक्तेश्वरी माता के दान पात्रों से नगद राशि चुरा ली । फुटेज के आधार पर पुलिस थाना उद्योग क्षेत्र इनकी तलाश कर रही है । वही छोटे-छोटे रोज़ कमा कर खाने वाले व्यवसाई के साथ भी दिन दहाड़े लूट पट्टी कर बदमाशों द्वारा फिरौती व हप्तावसूली मांगना और डकैती करना तथा निर्दोष लोगों पर जानलेवा हमला करना आदि के प्रकरण चले आ रहे हैं के कुछ दिन पहले भी एक पानीपुरी वाले ठेला चला कर पेट पालने वाले से एक छोटे दुकानदार से फिरौती मांगने वाले ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। रतलाम की अन्य ख़बर मे भोला पाटीदार के चार साथी एक गाड़ियों का शोरूम लुटने की साज़िश रचने वाले रंगदारी गिरोह को मुखबारी की सूचना पर गिरफ्तार कर बाजार में जुलूस भी निकाला है। लोगों के मन मे डर समाप्त तो नही पर कुछ जानता राहत ज़रूर महसूस कर रही है । वर्तमान समय बढ़ते क्राइम में हल्का धुंधला स्पस्ट दिखाई देता है कि कानून के रखवाले की दहशत जरूरत से कम देखने को मिल रही हैं। रतलाम का हर एक सामान्य नागरिक प्रशासन से मांग कर रहा है। आने वाले समय में अगर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें न्याय पुर्ण सजा नहीं दी जाती हैं तो अपराधिक प्रवृति में लिप्त बदमाशों के हौसले और भी बुलंद होंगे।




Subscribe to my channel