Chhattisgarh News शासकीय नवीन महाविद्यालय बिहारपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़
19 जुलाई 2023 को सुबह 11:00 बजे शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जे आर पैंकरा द्वारा विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिला कर किया गया तत्पश्चात सभी शिक्षार्थियों को अपने मत के अधिकारों के बारे में समझाया गया व मतदाता में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को मास्टर ट्रेनर धिरेंद्र जायसवाल सहायक प्राध्यापक द्वारा विस्तारपूर्वक समझाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संजय जायसवाल द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप्स को डाउनलोड कराया गया व पात्र विद्यार्थियों को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु फार्म 6 भी वितरण किया गया उक्त कार्यक्रम में शासकीय नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जे आर पैकरा तहसीलदार बिहारपुर श्री संजय शर्मा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री धीरेंद्र जायसवाल, विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर संजय जायसवाल व महाविद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel