Madhya Pradesh News समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से बल्देवगढ़ को मिली बाईपास सड़क की सौगात

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
बल्देवगढ़_समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खरगापुर तहसीलदार को राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपा था ज्ञापन । इसमें प्रमुखता से उठाई थी बल्देवगढ़ बाईपास सड़क के निर्माण की मांग। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बल्देवगढ़ के बाईपास सड़क निर्माण की उठाई थी मांग ।जिसकी मेहनत के परिणाम स्वरूप बल्दोगढ़ शहर को मिली सड़क की सौगात। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। समाजवादी पार्टी हमेशा आम जनता से जुड़ी हुई मांगों को मजबूती के साथ सरकार तक पहुंचाती रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई है आज हमारी आवाज सरकार के कानों पर पहुंची है। इस मौके पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला सचिव विनोद यादव, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव, मीडिया प्रभारी गोविंदास पाल, नितेश रजक, अनेक कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की
।




Subscribe to my channel