छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh News भाजपा युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता 19 जुलाई बुधवार को करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन।

रिपोर्टर विजय दिवाकर बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर : युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के द्वारा युवाओं पर हो रहे अत्याचार और वादा-खिलाफी के विरोध में युवाओं के द्वारा नग्न होकर सरकार के खिलाफ रायपुर में विधानसभा मार्ग पर विरोध-प्रदर्शन किये। सरकार की नाकामी साफ दिखाई देता है। कांग्रेस सरकार के द्वारा युवाओं पर हो रहे अत्याचार और वादा-खिलाफी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा व अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन 19 जुलाई 2023 को दोपहर 3 बजे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैंड बिलासपुर में किया जाएगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने समस्त कार्यकर्ताओं को 19 जुलाई 2023 को दोपहर 3 बजे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैंड बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button