Madhya Pradesh News एम पी मे फिर हुआ पेशाब कांड

रिपोर्टर प्रहलाद कुमार साहू मंडला मध्य प्रदेश
बिछिया विकास खंड के हायर सेकेण्डरी स्कूल लफरा में नहीं है प्रभारी प्राचार्य का अंकुश लघु शंका के बीच कुछ शरारती लड़के बच्चियों के पानी बाटल में पेशाब कर रख देते हैं जिसकी जानकारी बच्चियों ने शाला प्रबंधन एवं अपने पालकों को दी , पालकों ने इसकी सूचना ग्राम कोटवार को भी दी है। पूर्व में भी शराब,कबाब का जोर विदाई समारोह में चला था जहां बच्चियों को फिल्मी गानों पर नचाया गया था।जिसका विरोध शाला प्रबंधन समिति, जनपद पंचायत सदस्य शिक्षा समिति एवं ग्राम पंचायत में दर्ज कराया गया था। इसके बाद भी यह घिनौनी हरकत कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। वर्तमान शाला प्रबंधन समिति को भंग करते हुए प्रशासन से जन मांग है कि प्रभारी प्राचार्य को हटाने के साथ ही इस तरह की हरकत करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का कष्ट करें। नहीं तो बच्चियों को इस शाला में कोई नहीं पढ़ाना चाहेगा। जब हमने खंड शिक्षा अधिकारी से बात करनी चाही तो इस मामले पर बचते नजर आए !
वाइट्=: अलोक जैन B. E.O
वाइट्=:प्रभारी प्राचार्य संजय सिंगोर
वाइट्-संतलाल केवट बच्ची के पिता
वाइट्=:पीड़ित छात्राएं




Subscribe to my channel