ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News  स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाही निगवानी स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को दीं गई एक्सपायरी दवाई

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

अनूपपुर कोतमा निगवानी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही निगवानी स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को दी गई एक्सपायरी दवाई कोतमा निगवानी स्वास्थ्य केंद्र सदैव सुर्खियों में रहा है है कभी स्वास्थ्य केंद्र में कभी प्रस्तुता महिला को इलाज के लिए दरवाजे में ही तड़पना पड़ता है कभी खाली हाथ बिना इलाज के ही मरीजों को वापिस लौटना पड़ जाता है हाल में ही नया मामला सामने आया है जहां मरीजों को एक्सपायरी डेट की दवाइयां देकर मरीजों को इलाज किया जा रहा है निगवानी प्राथमिक शासकीय स्वास्थ्य केंद्र मे लापरवाही का आलम यह है की इलाज के लिए गए हुए मरीजों का दवाइयों के साथ नई बीमारियां परोसी जा रही है इलाज के लिए आए हुए मरीजों क़ो डॉक्टर द्वारा जो दवाइयां लिखी गई थी उन्हें दवाखाना से एक्सपायरी डेट की दवाइयां दी गई ऐसे ही विगत दिनों कई दिनो से एक्सपायरी दिनांक की दवाइयां ग्रामीण मरीजों को दी गई जा रही है भोले भाले और अनपढ़ मरीज स्वास्थ्य विभाग के पास स्वस्थ होने के लिए भरोसा करके आते हैं लेकिन उन्ही अनपढ़ और भोले भाले ग्रामीणों क़ो जिम्मेदार डॉक्टरों द्वारा एक्सपायरी डेट की दवाइयां देकर मरीजों को और बीमारियां बाटी जा रही है जिस पर स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा अगर ऐसा ही चलता रहा तो पुरे क्षेत्र में एक्सपायरी दवाइ से त्राहि-त्राहि मच जाएगी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button