IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News भारत के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी के हाथों सम्मानित हुए

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

अनूपपुर  भारत के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी के हाथों सम्मानित हुए मध्यप्रदेश में 15 जिलों के कलेक्टर सहित कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ठ तथा टीम को माननीय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई ” मध्य प्रदेश के अनूपपुर 18 जुलाई 2023 भू अभिलेख में सुधार ,डिजिटाइजेशन व माड्यूलाइजेसन के लिए सम्मानित होने वाले देश के 75 में से मध्य प्रदेश के सर्वाधिक 15 जिलों के कलेक्टर को ,मंगलवार दिनांक 18 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति श्री द्रौपदी मुरमू जी के द्वारा सम्मानित किया गया , इसमें सम्मानित होने वालों में से अनूपपुर कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ को भी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है , देश में सम्मानित होने वालों राज्यो में मध्य प्रदेश का दूसरा स्थान है , जिस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान , मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत , मुख्यमंत्री के तत्कालीन मुख्य सचिव श्री मनीष रस्तोगी द्वारा मध्य प्रदेश के सम्मानित हुए सभी कलेक्टर वा उनकी टीम को बधाई दी है , अनूपपुर जिले के कलेक्टर श्री अशीष वशिष्ट एक होनहार ,कर्तव्यनिष्ठ ,न्याय प्रिय , तत्परता से कार्य करने वाले इस जिले के योग्य कलेक्टर हैं , माननीय राष्ट्रपति महोदया जी से अनूपपुर जिला के कलेक्टर महोदय को सम्मान प्राप्त करने पर अनूपपुर जिला को अविस्मरणीय गौरव व सम्मान प्राप्त हुआ है , इस पर माननीय कलेक्टर महोदय को जिला वासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button