छत्तीसगढ़मनोरंजन

Chhattisgarh News कांकेर मोदे में एकदिवसीय अपूर्व विज्ञान मेला का आयोजन हुआ

कबाड़ से जुगाड़, अंधविश्वास, जादू टोना के राज दोस्ती से विज्ञान, खेल-खेल में विज्ञान के आयोजन किया गया

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ कांकेर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांकेर। वनांचल क्षेत्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदे में एकदिवसीय अपूर्व विज्ञान मेला का आयोजन बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, चिन्तन वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने हेतु सरल घरेलू प्रयोग, कबाड़ से जुगाड़, अंधविश्वास, जादू टोना के राज दोस्ती से विज्ञान, खेल-खेल में विज्ञान के आयोजन किया गया जिसमें मूख्य अतिथि छन्नु राम सलाम सरपंच मोदे, एवं विशेष अतिथि गोमती सलाम अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, नन्दकुमार अटभैया जिला संयोजक कबाड़ से जुगाड़, पवन सेन जिला बाल विज्ञान कांग्रेस के मार्गदर्शन में प्राप्त हुआ।

प्रायार्च सी.आर गावड़े ने बताया कि इस मेले का आयोजन बच्चों में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंर्तगत बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का विज्ञान को लोकप्रिय बनाना, विज्ञान के प्रति दोस्ती करने हेतु उन्हे प्लेटफार्म प्रदान करना इस मेला का उद्देश्य है। कुमार मण्डावी विज्ञान प्रभारी शिक्षक के द्वारा बिना माचिस के नारियल में आग अगाना, जलती हई आग को सहजता के साथ खा जाना आदि चमत्कारी प्रयोग किये साथ ही मेला में 60 से 70 प्रयोग व मॉडल को देखकर उत्साहित हुए। सूरज साहू ने बताया कि प्रदर्शनी एक और खास झलक बस्तर की विरासत, सांस्कृतिक, धरोहर संरक्षण हेतु इसका एक स्टॉल लगाया गया था।

सहाबत्ती रावटे पूर्व सरपंच ने अपने उद्बोधन में कहा कि टॉप टेन में आने वालें छात्रों को नगद पॉच हजार रूपयें देने की घोषणा करी और विज्ञान क्लब मोदे को प्रोत्साहन के रूप में और उनके कार्यो की सहराना करते हुए नगद पाँच हजार रूपये प्रदान किये। इस अवसर पर सभी अतिथियों को जे.एल. नेताम द्वारा शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। विज्ञान कल्ब छात्र प्रभारी रितेश्वर कावड़े, अनुपा तेता ने हाइड्रोपोक्सि, प्लाटो स्कोप, बरनी बैलून को निगल लेती है, देशी फ्रीज, धुमता हुआ हेगर, सवंहन धारायें, ज्वालामूखी का प्रदर्शन, कम दाब का फौब्बारा, नरवा, गुरूवा, और बाड़ी आदि मॉडल का प्रदर्शनी स्टॉल में लगाया गया था। इस कार्यक्रम में सुखी मण्डावी, पी.के. नायक, अर्जुन हिडको, डी.के. मण्डावी, चमनलाल साहू, पुष्पारानी साहू, हेमन्त यादव, के.पी. यादव, एच.पी. गुरूवर, राजकुमार चालकी, रेशा सलाम सहित समस्त स्कूल स्टॉफ और ग्रामिण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन कुशलानंद गजबल्ला द्वारा किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button