Uttar Pradesh News नाबालिग दसवीं की छात्रा का दोस्त और रेस्टोरेंट संचालक ग्राम प्रधान ने किया गैंगरेप.

रिपोर्टर गुफरान खान भदोही उत्तर प्रदेश
मिर्जापुर : गर्भवती होने पर छात्रा को गर्भपात का खिलाया दवा, हालत बिगड़ने पर छात्रा के परिजनों ने सीएचसी ले जाकर कराया 6 माह का गर्भपात. छात्रा की मां के तहरीर पर पुलिस ने छात्रा के दोस्त और ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा के दोस्त को गिरफ्तार पूछताछ करने में जुटी. ग्राम प्रधान बीजेपी पिछड़ा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष के साथ रेस्टोरेंट संचालक भी है. पुलिस मृतक भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर जांच में जुटी, लालगंज थाना क्षेत्र का मामला लालगंज थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आया है.नाबालिग दसवीं की छात्रा ने दोस्त और ग्राम प्रधान रेस्टोरेंट संचालक जो बीजेपी पिछड़ा मोर्चा लालगंज मंडल का अध्यक्ष पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. दोनों ने छात्रा को गर्भपात का दवा खिला दिया हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने गर्भपात कराया. जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए. पुलिस मौके पहुंचकर गर्भपात भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई.बताया जा रहा है नाबालिग छात्रा के दोस्त और ग्राम प्रधान रेस्टोरेंट संचालक जो बीजेपी पिछड़ा मोर्चा लालगंज मंडल का अध्यक्ष है जबरन 7 महीने पहले रेस्टोरेंट में गैंगरेप कर धमकी दिया कहा की किसी को बताओगे तो जान से मार देंगे. इस बीच कई बार ब्लैकमेल कर रेस्टोरेंट बुलाकर शारीरिक संबंध बनाते रहे.छात्रा ने 6 महीने की गर्भवती होने पर जानकारी दोस्त आकाश केशरी और ग्राम प्रधान विजय गुप्ता को दी तो दोनों ने उसे गर्भपात की दवा देकर खाने को कहा.छात्रा ने अपने घर में दवा खा ली.कुछ देर बाद तबियत अचानक बिगड़ गई तो युवती ने परिजनों को जानकारी दी. परिजनों ने इसे लालगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने पुलिस केस बताकर सूचना पुलिस को देकर युवती का गर्भपात कराया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर युवती के मां के तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी. पीड़ित छात्रा ने बताया कि 7 महीने से दुष्कर्म किया जा रहा था.पहली बार आकाश के साथ रेस्टोरेंट आई थी तो आकाश केसरी विजय गुप्ता दोनो जबरन किया था.दो दिन पहले गर्भपात की दवा दिया था खाने को.धमकी दिया था किसी को न बताने को कहा था बताओगे तो जान से मार देंगे,डर के कारण नहीं बताया था घर पर दवा खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को बताया.अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओपी सिंह ने बताया की लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नाबालिग का गर्भपात कराया गया है.युवती की मां के तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.भ्रूण का पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.इस मामले में दोस्त आकाश केशरी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है जल्द ही जांच कर साक्ष्य के आधार पर एक नामजद को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी !
Subscribe to my channel