Madhya Pradesh News 0-5 साल तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण बीमारियों की पहचान, जांच, उपचार एवं रिफरल सेवायें दस्तक दल द्वारा घर-घर दस्तक देगी – डॉ. ममता तिमोरी

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश
आगनबाडी क्र. 5 इन्द्रानगर सिविल लाइन सागर में सघन दस्त रोग पखवाडा एवं दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवायडॉ. ज्योति चौहान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी द्वारा बच्चों को विटामिन ’ए’ का घोल पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर जिला महिला बाल विकास श्री बृजेश त्रिपाठी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एम.एल. जैन, डॉ. रोहित पंत, अर्बन नोडल अधिकारी, आर.के.गड़िया डिप्टी एमईआईओ, सुधीरा श्रीवास्तव पर्यवेक्षक आईसीडीएस, रत्ना चौकसे एपीएम, अनिता वर्मा सिस्टर टियूटर, गौरव शर्मा, सुशील चौरसिया, संजय विश्वकर्मा, हेमराज अहिरवार, नितिन, माजिद खान, प्रियंका अहिरवार एएनएम, नीता श्रीवास्तव आगनंबाडी, रानी बाल्मिकी, अनीता सेन आशा, रंजना यादव सहायका अन्य कर्मचारी, अधिकारी सम्मिलित थे। डॉ. ममता तिमोरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सागर में बताया कि दस्तक अभियान प्रथम चरण 31 अगस्त 2023 तक जिले में अभियान चलाया जावेगा इसके अन्तर्गत 0-5 साल तक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण बीमारियों की पहचान, जांच उपचार एवं रिफरल सेवायें दस्तक दल द्वारा प्रदान की जावेगी । 0 से 05 साल तक के बच्चों में बाल्यकालीन बीमारियाँ जैसे- गभीर एनीमिया बच्चों का इलाज, हीमोग्लोबिन की जांच, गंभीर कुपोषण के बच्चों को एनआरसी भर्ती एवं एसएनसीयू एवं एनआरसी से छूटी प्राप्त बच्चों की जांच एवं फालोअप करना, आयु अनुसार 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ’ए’ अनुपूरक देना, नियमित टीकाकरण, नेत्र परीक्षण, रिफरल सेवायें समस्त 11 प्रकार की सेवायें दस्तक दल द्वारा घर-घर जाकर प्रदान करेंगी । अपने को बच्चों की जांच अवश्य करायें, स्वास्थ्य लाभ लेकर बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें ।




Subscribe to my channel