Madhya Pradesh News थाना पलेरा के सैपुरा में पाल समाज की महिला रजनी पत्नि अखलेश पाल निवासी सैपुरा को राजीनामा के लिए दबाव करने एवं जान से मारने की धमकी देने पर कार्यवाही करने

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
निवेदक है कि रजनी पत्नि अखलेश पाल निवासी सैपुरा के साथ शाम के लगभग 4 बजे की है जब आरोपी नीरज साहू द्वारा आवेदक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर पीठ में पीछे से गोली मार दी। जिससे महिला की रीढ़ की हड्डी टूट जाने से वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गई है। वह चलने फिरने में असमर्थ हो गई है और वह हमेशा बिस्तर पर लेटी रहती है। चूंकि आवेदक बहुत गरीब परिवार है। उसकी आर्थिक बहुत है। आवेदक की एक संतान है। जिसकी उम्र 5 माह है। आरोपी नीरज साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन उसके परिवारवालों महेश साहू तनय मुन्नीलाल साहू, बबलेश राजपूत त. चैनू राजपूत, श्रीमती जानकी राजपूत पत्नि बबलेश राजपूत, हरिशंकर राजपूत त. चैनू राजपूत निवासी सैपुरा जो गांव के दबंग है। उनके द्वारा पीड़ित निरंतर राजीनामा करने का दबाव बना रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे। आरोपी नीरज साहू के परिवार वालों ने बबलेश के सुपर्द कर दिया है और नीरज साहू का परिवार वहां से अन्य जगह रहने लगे। आरोपी नीरज साहू का मकान पीड़ित रजनी पाल के सामने है। इस कारण बबलेश राजपूत वहां रहकर निरंतर राजीनामा के लिए धमकी दे रहा है।
पुलिस अधीक्षक महोदय से निवेदक है कि पीडित रजनी पाल पनि अखलेश पाल निवासी सैपुरा के परिजन दहशत है और उनके परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। पीड़िता रजनी की हालत बहुत खराब है। आरोपी नीरज साहू का मकान रजनी पाल को दिया और 27 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाए। जिससे रजनी का जीवन और उसकी बच्ची का भरण पोषण हो सके। पीड़िता जीवन भर के लिए अपंग स्थिति में बिस्तर पर पड़ी है। अखिल भारतीय पाल महासभा दोषियों पर उचित कार्यवाही की मांग करती है और पीड़िता को उचित मुआवजा दिलाने की मांग करती है।




Subscribe to my channel