ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News वर्षाकाल में सड़कों की मरम्मत हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
म.प्र. शासन की नीति एवं विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में लोक निर्माण विभाग संभाग टीकमगढ़ (अधीनस्थ जिला टीकमगढ़ एवं निवाड़ी) के लिये वर्षाकाल में सड़कों की मरम्मत हेतु आमजनता द्वारा शिकायत/सूचना पर कार्यवाही करने हेतु श्री बी. एल. अहिरवार मो. नं. को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आमजन से अपील की गई है कि टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले के किसी भी मार्ग पर मरम्मत संबंधी या पुल-पुलियों पर पानी आने की सूचना/शिकायत नोडल अधिकारी श्री बी. एल. अहिरवार को मो. नं. पर फोटोग्राफ सहित या मात्र सूचना दें जिससे प्राप्त शिकायत/सूचना पर तत्काल समुचित कार्यवाही की जा सके।



Subscribe to my channel