IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News अपराधियो की धरपकड के लिये पन्ना पुलिस ने चलाया अभियान

कॉमबिंग गश्त के दौरान पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किए कई फरार अपराधी

रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना मध्य प्रदेश

पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में पन्ना जिले के समस्त थानो में दरम्यानी रात्रि को पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में काम्बिंग गश्त की गई । काम्बिंग गश्त के दौरान पन्ना पुलिस द्वारा जिले के 80 गुण्डा बदमाशों, 44 निगरानी बदमाशो, 03 माफी बदमाशों, 10 जिला बदल अपराधियों को चेक किया गया एवम पूछताछ की गई। साथ ही पन्ना पुलिस द्वारा गश्त में लम्बे समय से फरार व्यक्तियो के 8 स्थाई वारण्ट, 43 गिरफ्तारी वारण्ट, 34 जमानती वारण्ट एवं 80 समंस तामील करते हुये 15 व्यक्तियो केआर्म्स लायसेंस चेक किये एवं आबकारी एक्ट का 01 प्रकरण कायम किया जाकर आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई । काम्बिंग गश्त में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पन्ना श्री राजेन्द्र मोहन दुबे, अनु0 अधि0 पुलिस गुनौर श्री पीयुष मिश्रा, अनु0 अधि0 पुलिस पवई श्री सौरभ रत्नाकर एवं सभी थानो के थाना प्रभारियों सहित पन्ना जिले के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस बल उपस्थित रहा जिनके द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में धार्मिक स्थलो, सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था चेक करते हुये पैदल गश्त किया गया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button