Chhattisgarh News नगर पंचायत तुमगांव चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर शीघ्र ही लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से कराये जाएंगे अनेक विकास कार्य-धर्मेन्द्र यादव

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
नगर पंचायत तुमगांव में लगातार विकास के नए नए कीर्तिमान स्थापित हो रहा है नगर में 3 सालों में अनेक विकास कार्य कराए गए है और विकास की रफ्तार लगातार तीव्र गति से चल रही है नगर पंचायत तुमगांव के विकास पुरुष नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश चन्द्राकर नगर के सक्रिय लोकप्रिय युवा ऑइकन नगर उप अध्यक्ष श्री पप्पू पटेल व समस्त जनप्रतिनिधियों के प्रयास से धीरे धीरे नगर का स्वरूप बदल रहा है और शीघ्र ही आने वाले समय मे नगर पंचायत तुमगांव को एक विकसित नगर के रूप में पूरे क्षेत्र में जाना जाएगा नगर पंचायत के सक्रिय पार्षद सभापति श्री धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि नगर पंचायत तुमगांव में सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयास से नगर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के कार्य कराए जा रहे है नगर में व सभी वार्डो में नाली रोड नल जल योजना स्वकच्छता योजना प्रधानमंत्री आवास योजना वार्ड का सौंदर्यीकरण सड़क नाली निर्माण सार्वजनिक शौचालय निर्माण गौठान निर्माण कृष्ण कुंज निर्माण स्वस्थ हेतु हॉस्पिटल शिक्षा हेतु स्वामी आत्मानंद स्कूल उप तहसील पोस्टमार्टम सेंटर महतारी घाट .डोमसेट निर्माण जैसे अनेक विकास के कार्य किये जा रहे है साथ ही नगर के सभी धार्मिक स्थलों का भी विकास कराया जा रहा है नगर पंचायत तुमगांव लगातार चहुँमुखी विकास हो रहा है और शीघ्र ही नगर पंचायत तुमगांव में जनप्रतिनिधियों के कड़ी मेहनत से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जाएंगे जो नगर में आम जनता का प्रमुख मांग था जिसमे प्रथम कार्य नगर कुलदेवी माँ शीतला मंदिर तालाब का सौंदर्यीकरण लागत 48 लाख रुपये नगर में सुविधा युक्त बस स्टैंड 17 लाख रुपये शीतला मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक 12 लाख रुपये वार्ड नं 05-06 गोविंदा तालाब दो घाट निर्माण 10 लाख रुपये 26 लाख रुपये की लागत से नगर पंचायत कार्यालय भवन तल निर्माण गड़ाघाट में सामुदायिक भवन 5 लाख रामसागर तालाब का सौंदर्यीकरण 70 लाख रुपये वार्ड नं 05-06 गोविंदा तालाब गहरीकरण व सौंदर्यीकरण 66 लाख रुपये सावर्जनिक मांगलिक भवन हेतु 73 लाख रुपए नगर में युवाओं के खेलने हेतु उन्मुक्त खेल मौदान 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्माण होगा व नगर के सभी सावर्जनिक स्थानों पर सी .सी कैमरा लगवाने हेतु 5 लाख रुपये नगर के सभी वार्डो में नए सड़क निर्माण हेतु 1 करोड़ 50 लाख रुपये नगर में नाली निर्माण हेतु 30 लाख रुपये आदि अनेक विकास के कार्य नगर पंचायत तुमगांव में शीघ्र ही कराया जाएगा इन विकास कार्यो से नगर का एक नया विकास का स्वरूप लोगो को दिखाई देगा और नगर एक विकसित नगर के रूप में अपना कीर्तिमान स्थापित करेगा सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा व नगर के आम लोगों के मांग पर नगर के महत्वपूर्ण विकास कार्य में से मुख्य विकास कार्य नगर के पुराने pwd सड़क को गौरवपथ निर्माण कराने हेतु प्रस्ताव नगर पंचायत द्वारा बना कर सरकार को भेजा गया है और शीघ्र ही इसकी स्वीकृति देने हेतु आग्रह किया है गौरवपथ के निर्माण से नगर में विकास और तीव्र गति से बढ़ेगा साथ ही नगर में युवाओं की शिक्षा स्तर को बढ़ने हेतु नगर में आई टी आई कॉलेज की मंजूरी हेतु शासन प्रशासन को नगर पंचायत द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है नगर में हो रहे अनेक विकास कार्यो से आम जनता विकास कार्यो के प्रति उत्साहित है


Subscribe to my channel