Uttar Pradesh News सुल्तानपुर जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया गया निस्तारण।

रिपोर्टर मोहम्मद आरिफ खान सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश
सुलतानपुर 31 जनवरी/ शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये जन सामान्य उपस्थित रहे।
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।




Subscribe to my channel