Chhattisgarh News उर्जाधानी की लचर बिजली व्यवस्था से राजस्व मंत्रीकी नाराजगी, कंपनी के MD पहुँचे कोरबा
KORBA :उर्जाधानी की लचर बिजली व्यवस्था से राजस्व मंत्रीकी नाराजगी, कंपनी के MD पहुँचे कोरबा

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिले की चरमरोई विद्युत वितरण व्यवस्था का मुद्दा केबिनेट की बैठक में पिछले दिनों रखा था। इस दौरान उर्जा विभाग के मुख्य सचिव अंकित आनंद भी उपस्थित थे। मंत्री अग्रवाल की नाराजगी को देखते हुए विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज खरे शुक्रवार को कोरबा पहुंचे। यहां कहा कि सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने और चरणबद्ध कार्य किया जाए। फंड में किसकी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। जगह- जगह पाइंट बना कर कनेक्शन को बांटा जाए, ताकि ज्यादा लोड न बढ़े। मंत्री जयसिंह ने केबिनेट की बैठक के पहले भी विद्युत वितरण कंपनी को प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर कहा था कि कोरबा में हो रहे बिजली उत्पादन से देश के कई राज्य रौशन होते हैं, बावजूद इसके क्षेत्र में ज्यादा समस्या आ रही है। दुर्भाग्य की बात है कि कोरबावासियों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है। कोरबा में आए दिन किसी न किसी समस्या के चलते लंबे समय तक बिजली कटौती होती रहती है। इससे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ ही अनेक लघु उत्पादन इकाइयों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। साथ ही काफी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरबा अंचल में आए दिन की जा रही बिजली कटौती से आम नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता है। यदि कोरबा अंचल के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिश�


Subscribe to my channel