Haryana News सेवा भारती हरियाणा प्रदेश नारनौल शाखा की आम सभा आयोजित

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण
नारनौल स्थानीय जैन धर्मशाला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश, नारनौल शाखा की एक आम सभा संरक्षक सुमन कांत चुग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे सर्वप्रथम नए सदस्य शिवशंकर अग्रवाल, डिंपल चौबे, नीरज अग्रवाल, अशोक सैनी को विधिवत सदस्यता दिलाई गई। उसके बाद मीटिंग के एजेंडे पर चर्चा हुई। जिसमे शाखा के अध्यक्ष अशोक सिंघल ने कहा कि श्रावण मास चल रहा है। इसमें हमे पौधा रोपण का कार्य करना चाइए सभी ने अपनी सहमति देते हुए विचार हुआ की आने वाली 19 जुलाई बुधवार को कचागढ़ के मंदिर के परिसर में यह कार्यक्रम किया जाए,जिसके संयोजक नितिन गर्ग एवम सह-संयोजक डिंपल चौबे को बनाया गया है। इसके बाद हमारे नए सदस्यों ने शाखा द्वारा अप्रैल महीने में किए गए मातृ पिता पूजन कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के और भी अन्य विद्यालय में कार्यक्रम होने चाहिए। इस पर शाखा के प्रमुख मार्ग निर्देशक अश्वनी कटारिया ने कहा कि इसके लिए हम एक टीम बना कर प्रयास करेंगे एवम जल्दी ही ऐसा कार्यक्रम करेंगे साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह शाखा की एक सभा होंगी।

Subscribe to my channel