**उतर प्रदेश एटा मिरहची में दहाड़े राष्ट्रीय पत्रकार संगठन आरपीएसएस के जवान*वाराणसी से इंडियन क्राईम न्यूज भ्रष्टचार विरोधी रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ जिला अध्यक्ष वाराणसी ने अपने विचारों से कार्यक्रम में उपस्थित कलमकारों में जोश पैदा किया**
उत्तर प्रदेश एटा जिलाअध्यक्ष शुभम पचौरी एवं उनकी जिला कमेटी के संयोजन में पावन हिंदी पत्रकारिता दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती और ज्ञान गुण के सागर बल बुद्धि के दाता हनुमानजी सहित प्रभु श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गय*
*उतर प्रदेश मिरहची में दहाड़े राष्ट्रीय पत्रकार संगठन आरपीएसएस के जवान*वाराणसी से इंडियन क्राईम न्यूज भ्रष्टचार विरोधी रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ जिला अध्यक्ष वाराणसी ने अपने विचारों से कार्यक्रम में उपस्थित कलमकारों में जोश पैदा किया**
एकजुटता के साथ सभ्यता, संस्कार और सम्मानजनक पत्रकारिता करने का कलमकारों ने लिया संकल्प
पत्रकार एवं उनके परिवारों पर अत्याचार करनें वालों को बख्शा नहीं जायेगा – राष्ट्रीय अध्यक्ष
एटा । उत्तर प्रदेश दो जनपदों की सीमा स्थित मिरहची के श्रीमती गायत्री देवी वाटिका में राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ के तत्वाधान में जिलाअध्यक्ष शुभम पचौरी एवं उनकी जिला कमेटी के संयोजन में पावन हिंदी पत्रकारिता दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती और ज्ञान गुण के सागर बल बुद्धि के दाता हनुमानजी सहित प्रभु श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया
। कार्यक्रम में दिल्ली, अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, फिरोजाबाद, वाराणसी ,हमीरपुर, एटा और कासगंज जिलों प्रांतों के जुनूनी क्रांतिकारी पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । कार्यक्रम संयोजक एवं संगठन के एटा जिलाध्यक्ष शुभम पचौरी और उनकी टीम ने अथिति देवो भव: की भारतीय परंपरा के तहत सभी पत्रकारों को हर घँटे के अंतराल पर सम्मानित किया । कार्यक्रम में “पत्रकार और पत्रकारों के परिवारों के हित” को मुख्य विषय बनाया, जिस पर उपस्थित पत्रकारों ने अपने संबोधन की कड़ी में जोड़ा और जमकर विचार रखे । पत्रकारों की सुरक्षा, उनके अधिकारों और भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर मंथन किया गया, सभ्यता, संस्कार, सुरक्षा, स्वतंत्रता और एकजुटता के साथ बेहतर पत्रकारिता करनें का संकल्प लिया । इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की कासगंज जिलाध्यक्ष संगम सक्सेना द्वारा सभी अथितियों के स्वागत में स्वागत गान सुनाया गया । इसके बाद क्रांतिकारी पत्रकारों में गिने जानें वाले संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार, कानपुर से आये संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाह, मारहरा के पुष्पेंद्र यादव ने जोशीले और शायराना अंदाज में अपने विचार रखे, कार्यक्रम को अलीगढ़ से आये संगठन के राष्ट्रीय सदस्य सद्दाम हुसैन, सुमित मिश्रा, हमीरपुर से जय नारायण वर्मा, दिनेश कुमार, बृज किशोर, कानपुर से विनोद कुमार, अलीगंज से वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत यादव, वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार वर्मा, अभय गुप्ता, शानू खान, शुभम गुप्ता, कासगंज से अनमोल कुमार, तन्मय टाइम्स के संपादक सन्मति बाबू जैन, मिरहची दैनिक जागरण मिरहची से कुलदीप महेश्वरी, जे.के चक्रवर्ती एडवोकेट और एटा कलेक्ट्रेट वार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष रमेश बाबू यादव एडवोकेट *वाराणसी से इंडियन क्राईम न्यूज भ्रष्टचार विरोधी रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ जिला अध्यक्ष वाराणसी ने अपने विचारों से कार्यक्रम में उपस्थित कलमकारों में जोश पैदा किया* । संबोधन की श्रंखला को समापन की ओर ले जाते हुये कार्यक्रम के मुख्य अथिति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद उर्फ बबलू चक्रवर्ती ने हिंदी पत्रकारिता के महत्व का शायराना अंदाज में उल्लेख किया, कहा कि
हिंदी हमारी मातृ भाषा ।
पत्रकारिता हमारा धर्म हैं ।।
सम्मान बड़े दोनों का जग में ।
ऐसे करना हमें हर काम हैं ।।
आगे पत्रकारों पर बढ़ते उत्पीड़न पर बोले
सभ्यता संस्कारों का साज होगा ।
सम्मान की सुरक्षा में आगाज होगा ।।
बन्द कर दो अत्याचार सहना ।
अब हर अत्याचारी का इलाज होगा ।।
आगे कहा कि
हर जज्बात बदल देंगे ।
हर हालात बदल देंगे ।।
जो बहाते रहे बेबसों का लहू ।
हम उनका इतिहास बदल देंगे ।।
ऐसी ही तमाम शेर शायरी के साथ चले क्रांतिकारी संबोधन को सुनकर उपस्थिति पत्रकारों में नये जोश का संचार हुआ और उन्होंने जमकर तालियाँ बजाकर पत्रकार एकता जिंदाबाद आरपीएसएस जिंदाबाद के जोश खरोश के साथ नारे लगाए । कार्यक्रम संचालन को एक सारथी की भांति बेहतर तरीके से संचालित करने में अलीगंज की नारी शक्ति पत्रकार अल्पना राजपूत ने अपनी कुशल भूमिका अदा की, अंत में कार्यक्रम संयोजक एवं एटा जिलाध्यक्ष शुभम पचौरी ने उपस्थिति अथितियों का सफल कार्यक्रम हेतु आभार जताया और उन्हें धन्यबाद ज्ञापित कर भोजन को आमंत्रित कर प्रेम एवं भाई चारे के साथ सभी को एक साथ भोजन कराया । इस पावन अबसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे ।
राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ रजि. Mansukh Times @highlight #folowers #राष्ट्रीय_पत्रकार_सहायता_संघ #पत्रकार_एकता_जिंदाबाद #भारतीय_प्रेस_परिषद



Subscribe to my channel