Chhattisgarh News विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवर (18 जुलाई) से शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान सदन की चार बैठके प्रस्तावित है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
रायपुर इसमें सरकार अनुपूरक बजट सहित कुछ संशोधन विधेयक पेश करेगी। वहीं, विपक्ष की तरफ से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। यह मौजूद विधानसभा का अंतिम सत्र होगा। ऐसे में इसके बेहद हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है। पहले दिन केवल दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि मानसून सत्र (CG Assembly monsoon Session) के पहले दिन दिवंगतों को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस बार दिवंगतों की सूची में पहला नाम विद्यारतन भसीन का है। दुर्ग जिला की वैशालीनगर सीट से विधायक रहे भसीन का 23 जून को निधन हो गया था। विधानसभा सूत्र के अनुसार भसीन मौजूदा विधानसभा के सदस्य थे इस वजह से परंपरानुसार सदन में उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी जाएगी। दूसरे दिन सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट विधानसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार मानसून सत्र (CG Assembly monsoon Session) के दूसरे दिन बुधवार (19 जुलाई) को सरकार अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। यह चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट होगा। सरकार के सूत्रों के अनुसार अनुपूरक तीन हजार करोड़ रुपये के आसपास का हो सकता है। बताया जा रहा है कि बुधवार को ही सदन में चर्चा के बाद अनुपूरक बजट को पारित कर दिया जाएगा। जानिए कब होगी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा मानसून सत्र (CG Assembly monsoon Session) के दौरान प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा की तरफ से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव सदन मे तीसरे दिन यानी गुरुवार को पेश हो सकता है। इस पर चर्चा कब और कितनी देर की होगी यह विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय होगी। यह बैठक मंगलवार को सत्र शुरू होने से ठीक पहले होगी।


Subscribe to my channel