Madhya Pradesh News क्या था इन बेजुबान का अपराध,, इंसान की मानवीय हरकत,15 बेजुबानों की लि जान, अब तो पड़ गई होगी ना कलेजे को ठंडक,, अब कोई बेजुबान नहीं घूमेगा तुम्हारे घर दुकान के आसपास।

रिपोर्टर संतोष बसोड बामनिया झाबुआ मध्यप्रदेश
बामनिया में आज सुबह-सुबह एक अमानवीयता हरकत की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिस भी व्यक्ति ने उस फोटो को देखी बस यही शब्द बोला हे भगवान यह क्या हो गया। क्योंकि उस फोटो में 15 से17 बेजुबान जानवर तड़प तड़प कर एक साथ मरे हुए दिख रहे थे। इसमें करीब 14 कुत्ते एक मुर्गी और बिल्ली फोटो में मृत दिख रहे थे।
जब मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से चर्चा की तो पता चला कि करीब यह घटना 2 दिन पहले की है। बेजुबान जानवर के साथ हुई यह अप्रिय घटना वहां की है। जहां पर बेजुबान जाकर सुधर दें मतलब अपने मालिक के साथ जाकर अपना इलाज करवाते हैं।यह हादसा पशु चिकित्सालय की बाउंड्री में हुआ है। कुछ बेजुबान बाउंड्री के इस पार मृतक और कुछ मांस की दुकानें के पास जहां मांस की दुकानों से निकला हुआ कचरा फेंकते हैं,पड़े हुए थे।
लोगों ने बताया एक रात को बहुत जोर जोर से रो रहे थे। और सुबह देखा तो मृत अवस्था में पड़े हुए थे यह सिलसिला करीब 2 दिनों तक चलता रहा।
बामनिया के वार्ड क्रमांक 9 के वार्ड मेंबर सत्यनारायण ठाकुर ने बताया इस गंभीर मुद्दे की जानकारी हमारे द्वारा ग्राम पंचायत को दे दी गई थी। और ना ही उन्होंने इस विषय की जांच की और ना ही मृतक कुत्तों को उठाना की जिम्मेदारी समझी।
वही बताया किसी ने खाने के पदार्थ में पाइजन मिलाकर कचरा फेंकने की जगह फेक दिया होगा। जिससे खाने से सबकी एक साथ मृत्यु हुई है। वहीं कई जगह मृतक कुत्तों के द्वारा उल्टी की हुई थी।
पर वही गांव के पशु प्रेमियों द्वारा इस कृत्य की को निंदा की जा रही है।


Subscribe to my channel