IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : अजीजपुर में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘वृक्ष लगाओ—जीवन बचाओ’ का लिया संकल्प

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा जिले के तहसील छाता के गांव अजीजपुर, नई दिशा फीचर फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम पंचायत अजीजपुर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से गांव के परिक्रमा मार्ग पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता करते हुए पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पेड़ न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, गर्मी कम करने और ब्रज क्षेत्र की प्राकृतिक हरियाली को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संस्था की ओर से ‘वृक्ष लगाओ—जीवन बचाओ’ तथा ‘ब्रज की हरियाली को वापस कैसे लाएं’ थीम के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करना है। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र पाल सिंह, महेन्द्र मास्टर, संजय शर्मा, प्रीत कुमार पांचाल, देवेंद्र कुमार मैथिल, प्रेम कुमार इंजीनियर, ओमप्रकाश, राहुल पांचाल, विक्रम सिंह, योगेश मैथिल सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान बनाने और अजीजपुर सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button