छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना कर उन्नत कृषि और किसानों की खुशहाली की कामना की

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज लोकपर्व हरेली के अवसर अपने निवास में नांगर सहित कृषि औजारों की पूजा अर्चना की। उन्होंने नारियल व भोग के रूप मे गुरहा चीला व छत्तीसगढ़ी व्यंजन चढ़ाकर प्रदेश में उन्नत कृषि व खुशहाली की कामना की‌। इस अवसर पर डॉ महन्त ने आमजनों की समस्या सुनकर उनके त्वरित निराकरण कराने का भरोसा दिया । उन्होंने आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व हरेली तिहार की शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर महंत निवास में श्री गुलजार सिंह, एल्डरमैन श्री रवि शंकर पांडेय, सर्व श्री रविंद्र शर्मा, शाश्वत दीवान, सुरेंशधर दिवान, डॉ के पी राठौर, पवन राठौर, सोनू, विजय राठौर, पंकज शुक्ला, हरीश राठौर,आकाश सानू, अभिषेक कर्ष, नगर केसरवानी समाज के प्रतिनिधि मंडल, अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button