खेलछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जमगला में हरेली त्यौहार के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का शुरुआत

खो-खो कबड्डी, फुगड़ी जैसे अन्य पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा गांव के प्रति भाव एवं खेलों को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, पिट्टूल जैसे अन्य खेलो को प्रोत्साहित करने खेल को लेकर स्थानीय प्रतिभाओं को निखारनें, खेलों के प्रति जागरूकता लाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ सरकार के परिपालन में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन 17 जुलाई को हरेली तिहार के दिन से ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ राजीव युवा मितान क्लब के एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में किया गया इस अवसर पर ग्राम स्तर कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत जमगला में वरिष्ठ नागरिक अमरेश सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं में शुभारंभ के दौरान जमगला में पिठुल, कबड्डी खो-खो , रस्सीकशा , बाटी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गांव के 18 वर्ष से लेकर उम्र दराज वाले लोग इस प्रतियोगिता में भाग लिए वही शुभारंभ के दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सूची बनाकर प्रेषित किया गया है इस दौरान कार्यक्रम में अमरेश सिंह, युवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भूपेंद्र पैकरा, राजेश कुशवाहा, राजीव व मितान क्लब अध्यक्ष अचंभित, नरेंद्र पैकरा, फेकू, शिवनारायण ग्राम पंचायत सचिव, रामनारायण, पुनवासी रोजगार सहायक, शिवम ,अरुण, सहित राजीव व मितान क्लब के सदस्य एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button