छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News हरेली तिहार मनाने दूसरे गांव जा रहे थे दो बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है,

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

दो बाइक आपस में भिड़े: 4 लोगों की मौत, हरेली तिहार मनाने दूसरे गांव जा रहे थे
दो बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक घायल है। 2 युवक हरेली तिहार मनाने के लिए किसी दूसरे गांव में जा रहे थे, जबकि 3 लोग काम से जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा छुरिया थाना क्षेत्र में हुआ है।n जानकारी के अनुसार आज सुबह 11 बजे के आस-पास बोईरडीह के रहने वाले युवक त्योहार मनाने के लिए निकले थे। दोनों बाइक से अभी बोईरडीह के आगे पुल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि चारों रोड के किनारे पहुंचे गए। उधर, जब आस-पास के लोग पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। पानी भी गिर रहा था। फिर चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया भेजा गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनमें से एक घायल का उपचार किया जा रहा है। इस हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है। सभी किसान परिवार के थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button