खेलछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News हरेली तिहार में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने किया शुभारंभ, युवा से लेकर बुजुर्ग बनेंगे प्रतिभागी

खिलाड़ियों संग गिल्ली-डंडा, भंवरा-बाटी और रस्साकशी खेल कर बचपन की यादों को किया ताजा

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत गतौरा में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय आयोजित “छत्तीसगढ़िया ओलंपिक” का शुभारंभ किया। एवं गौठान में आयोजित “हरेली तिहार” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी व कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर खिलाड़ियों संग गिल्ली डंडा भंवरा बाटी और रस्साकशी खेलकर बचपन की यादों को ताजा किया। पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने उद्बोधन में कहा मा. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में “छत्तीसगढ़िया ओलंपिक” का शंखनाद हो चुका है, जिन खेलों को हम अपनी स्मृति में संजोए हुए थे उन्हें आज फिर से देखने – खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेलकूद को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। यह पारंपरिक और ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार का अभिनव पहल है। इस दौरान राजेंद्र धीवर जी उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड प्रेमचंद जायसी उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रामनारायण राठौर जी चित्रकांत श्रीवास जी एसडीएम शर्मा जी मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार लहरें जी महेंद्र गंगोत्री ब्रह्मदेव ठाकुर रामशंकर श्रीवास देवी कुर्रे देवसिंह पोर्ते गुड्डू राठौर नरेंद्र दिनकर सोमनाथ राठौर सहित राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, गौठान समिति के सदस्य, महिला समिति के सदस्य एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button