छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh News स्थाई वारंटियों पर नारायणपुर पुलिस की कार्यवाही।

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़
2 स्थाई वारंटियों पर कार्यवाही।
वर्ष 2017 एवं 2018 से दोनों वारंटी थे फरार।
चोरी एवं सड़क दुर्घटनाओं की घटना में थे शामिल।
नाम वारंटी :-
(01). संतोष कोमरा पिता सुरेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम सुलेंगा थाना व जिला नारायणपुर (छ0ग0)!
(02). दिललाल सलाम पिता बैजू राम सलाम निवासी ग्राम बंगोली थाना बेनूर जिला कोण्डागांव
नारायणपुर पुलिस अधीक्षक, श्री पुष्कर शर्मा (भापुसे.) के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है। पूर्व में पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के थाना प्रभारियों को लंबे समय से घटना कारित कर फरार स्थाई वारंटियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी में आज 17.07.2023 को थाना नारायणपुर पुलिस के द्वारा थाना के प्रकरण में शामिल 02 स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता मिली है। वारंटी (1)- दिललाल सलाम एवं (2)- संतोष कोमरा है जिसमें स्थाई वारंटी संतोष कोमरा निवासी सुलेंगा नारायणपुर जो वर्ष 2012 में सड़क दुर्घटना कर फरार हो गया था एवं स्थाई वारंटी दिललाल सलाम निवासी बंगोली जो वर्ष 2017 एवं वर्ष 2018 में चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में संलिप्त था जो उक्त तीन मामलों में घटना कारित कर न्यायालय के जमानत आदेश के पश्चात जमानत शर्ताें का उल्लंघन कर फरार चल रहा था उक्त दोनों वारंटियों के विरूद्ध थाना नारायणपुर में 4 वारंट लंबित है। उक्त वारंटियों को तामिल कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।


Subscribe to my channel