उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Uttar Pradesh News भारतीय किसान यूनियन ( कृषक शक्ति ) ने किया युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन।

रिपोर्टर मोहम्मद इमरान बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

आज भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर द्वारा एवं संचालन जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह ने किया।
सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में युवा एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे इस दौरान मोहम्मद रिजवान को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष एवं अक्षय ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। सम्मेलन में गौतम बुध नगर के साथ-साथ, बुलंदशहर, कानपुर, बागपत, फिरोजाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, शामली, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, रामपुर, मुरादाबाद आदि जिलों के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि आज युवाओं के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति की युवा इकाई काफी मजबूत है जिस तरीके के प्रयास युवा कार्यकर्ता लगातार किसान गरीब मजदूर की आवाज को बुलंद करने में कर रहे हैं वह बहुत सराहनीय है उन्होंने मोहम्मद रिजवान को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जीतेंद्र चौधरी एवं जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राष्ट्रीय सलाहकार रामभरोसे शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव रघुराज नेताजी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील शर्मा, प्रदेश महासचिव प्रमोद भाटी, नगर अध्यक्ष फिरोज खान आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन में मुख्य रूप से अक्षय ठाकुर, योगेश भाटी, सोनू भाटी, मुकेश भाटी, सचिन भाटी, बबलू सिंह, पवन भाटी, जितेंद्र राठौर, सुमित सिंह, सुरेंद्र बसोया, कमल भाटी, रामकुमार, सूरजपाल, बृजपाल आदि लोग मौजूद रहे। मोहम्मद रिजवान युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश जी के छोटे भाई लाडला वह मोहम्मद इमरान रिपोर्टर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उनको वी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी !

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button