मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News महिदपुर ,झारड़ा तहसील के , ग्राम आलाखेड़ा में करंट लगने से मरी भैंस ,जानिए किसकी गलती है और कौन है इसका जवाब दार।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

ग्राम आला खेड़ा में मेन रोड से एक रास्ता गांव में पंचायत, स्कूल होते हुए जाता है ।और एक रास्ता रामदेवरा जाता है ।जहां लगभग 15 ,20 परिवार के लोग रहते हैं। इसी ही मैन रस्ते पर हवा और पानी की वजह से तार टूट गए। और उस टूटे हुए तार में करंट होने के कारण बहादुर सिंह पिता पर्वत सिंह आलाखेड़ा वाले की भैंस करेंट लगने की वजह से मर गई। यह भैंस लगभग 80 ,90 हजार रुपए की थी। जब गांव वालों से पूछा गया तो इन्होंने भैंस के मरने का कारण लाइट के तार का टूटना बताया। सोचने वाली बात तो यह है कि यह जगह मेन रोड पर एक चौपाटी हैं ।जहां पर खेड़ा खजुरिया से कुंडी खेड़ा झारडा का मेन रोड निकला हुआ है ।यहां से रामदेवरा की ओर जाने वाला रास्ता भी निकला है। वहां लगभग 15 से 20 परिवार के लोग रहते हैं इसी रास्ते गांव वाले भी अपनी खेती के लिए आते, जाते रहते हैं। इसी रास्ते पर बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं। यह एक आम रास्ता है ,अगर यह हादसा किसी जनता के साथ होता तो बहुत ही बुरा होता है ।और उसका जवाबदार आखिर होता कौन । गांव वालों का कहना है

कि हमने विद्युत विभाग वाले को कई बार सूचना कर दी उसके बावजूद भी वह ध्यान नहीं दे रहे हैं। सिर्फ बिजली बिल लेने के लिए ही हमें तंग करते हैं। रामदेवरा तक जो लाइट गई हैं उसके लिए कई बार विद्युत के लिए केवल की बात कही परंतु वहां केवल की कोई व्यवस्था नहीं हुई। कई बार इन परिवार वाले को अंधेरे में ही रहना पड़ता है। इसके साथ ही गांव में और दूसरी जगह भी ऐसे हादसे होने की संभावना है। पता नहीं है खबर विद्युत विभाग कब लेगा । विद्युत विभाग की मनमानी कब तक चलेगी। आज तो ग्रामीण जनों के पशुओं की मौत हुई हैं ।अगर यह व्यवस्था नहीं सुधरी तो पता नहीं आगे और कौन सा हादसा हो सकता है। अगर कोई हादसा हुआ तो इसका जवाब दार कोन । तो गांव वाले बताते हैं कि हमारे कहने के बाद भी विद्युत विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए अगर कोई भी हादसा होता है तो इसका जवाब दार विद्युत विभाग रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button