छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News मजदूरों से भरी ट्रैक्टर पलटी: गर्भवती महिला की मौत, 35 से अधिक घायल

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

शनिवार सुबह मजदूरों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी गई। ट्रैक्टर में करीब 50 लोग सवार थे। इस हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है, जबकि 35-40 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। सभी आज सुबह खेत में काम करने के लिए जा रहे थे। मामला बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना अंतर्गत ग्राम हरदी में एक किसान अपनी खेत में रोपाई कराने के लिए पास के गांव से मजदूरों को बुलाया था। शनिवार सुबह ट्रैक्टर में धान की रोपाई के लिए थरहा लेकर मजदूर निकले थे। ट्रैक्टर में महिला-पुरूष मिलाकर करीब 50 मजदूर सवार थे। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के बाद मजदूरों में अपरा-तफरी मच गई। इस हादसे में लगभग 40 मजदूर घायल हुए हैं। जिसमें उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और बिल्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां मजदूरों का इलाज किया गया। वहीं दर्जनभर मजदूरों को सिम्स रेफर किया गया। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गर्भवती महिला मजदूर की मौत इस हादसे में गंभीर रूप से घायल सरवानी निवासी लक्ष्मी बाई केंवट (22) पति राजेंद्र केंवट को सिम्स लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि लक्ष्मीन बाई गर्भवती भी थी। इस हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची, लेकिन ज्यादातर घायलों को बिल्हा अस्पताल भेज दिया गया था। पुलिस के समय पर नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साएं लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाइश देने की कोशिश करती रही। नाराज लोग मृतक और घायलों के परिवारवालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button