छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News जिले में सार्वजनिक वितरण व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जनवितरण प्रणाली पर काबिज राशन माफिया गरीबों के हक का राशन डकार कर मालामाल हो रहे हैं और जिम्मेदार आंख मूंदकर बैठे हैं. सरकार भले ही हर गरीब को सरकारी सुविधाएं-संसाधन मुहैया कराने की योजनाएं बनाती रही.
सरकार गरीबों के लिए कितना भी मुफ्त राशन मुहैया करा दे, लेकिन जब सेल्समैन का पेट भरेगा तब तो आगे जनता तक पहुंचेगा. इस भ्रष्ट तंत्र के मकड़जाल में उलझकर लक्ष्य से भटक जाना तमाम योजनाओं की नियति बन गई है. कुछ ऐसा ही मामला बोईरडीह सहकारी समिति का है, जहां सेल्समैन राशत वितरण में मनमानी कर रहे. यहां ग्रामीणों को 6 माह का राशत नहीं मिला है. हर गरीब तक अनाज पहुंचाने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना तैयार की है. इसके बावजूद भी हितग्राही को उसका लाभ नहीं मिल रहा है. सारंगढ़ के बोईरडीह पंचायत में ग्रामीणों को 6 महीने से राशन नहीं मिला है. ब्लाक में सेल्समैनों कि मनमानी इस कदर हावी है कि उपभोक्ताओं को मिलने वाले राशन में भी सेल्समैन डाका डाल रहे हैं और ग्रामीण राशन के इंतजार में बैठे हैं.

सारंगढ़-बिलाईगढ़ राशन माफिया राशन 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button