छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News साढ़े चार लाख हो गई खर्च स्कूल का फर्श नहीं बना

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत निर्माण कार्य में उदयपुर विकास खंड में जमकर पैसे की बंदरबांट का खेल चल रहा है यह मामला उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत केशमा के डेवापारा का है जहां स्कूल का छत खिड़की तथा स्कूल का फर्श अत्यंत जर्जर हो जाने के कारण मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत स्कूल का मरम्मत कार्य कराए जाने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा साढे चार लाख आवंटित किया गया जहां कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी विभाग अंबिकापुर निर्माण एजेंसी के द्वारा स्कूल का छत को तोड़वा टीन की चादर से छत निर्माण कार्य कराया गया, जो मानक अनुरूप लोगों के बताए अनुसार नहीं है वही उस स्कूल की एक और खिड़की के छज्जे टूटने के पश्चात भी उस छज्जे की ओर किसी प्रकार का मरम्मत कराने की और किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया गया वहीं उसी स्कूल के नीचे फर्श जहां बच्चे बैठकर अध्ययन अध्यापन कार्य करते हैं उस फर्श का स्थिति इतने रुपए खर्च करने के पश्चात जस का तस बना हुआ है मात्र लीपापोती किया गया है तथा फर्श वैसे ही टूटा पड़ा हुआ है तथा उसमें वर्तमान में बच्चे बैठकर पढ़ने को मजबूर है जबकि निर्माण कार्य पूर्ण होना बताया जा रहा है हालांकि यह जांच का विषय है तथा निर्माण एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे कि छत्तीसगढ़ सरकार के मनसा अनुरूप कार्य कराया जा सके साथ ही बच्चों के लिए स्कूल सुविधाजनक हो सके !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button