छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News मुड़गांव के गौठान में है भारी अव्यवस्था, वर्मी कंपोस्ट खाद बनना बंद, घटिया निर्माण का आरोप

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर नरवा गरवा घुरवा बारी के तहत गौठान निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन क्रियान्वयन करने वाले समिति की भारी लापरवाही के कारण काफी अव्यवस्था दिखाई दे रही है ऐसे ही उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मोड़ गांव का है जहां आदर्श गौठान निर्माण कार्य निर्माण एजेंसी के द्वारा वर्ष भर पूर्व से कराया गया है जहां काफी अव्यवस्था देखने को मिल रही है इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारी को होने के पश्चात भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही करना जरूर नही समझ रहे, ऐसा ही आलम उदयपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायत में इस गौठानो का है

पशु शेड टूटकर है बिखरा पड़ा हुआ

प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त गौठान में पशु शेड निर्माण कार्य हजारों रुपए की लागत से लकड़ी तथा बांस से कराया गया है लेकिन उनके देखरेख के अभाव के कारण अब टूट गया है जिससे मवेशियों के रहने के लिए किसी प्रकार की कोई जगह उपलब्ध नहीं है

वर्मी कंपोस्ट खाद बनना हुआ बंद

गोधन न्याय योजना के तहत उक्त गौठान में वर्मी कंपोस्ट खाद बनाए जाने हेतु ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि ट्रैक्टर से खाद को लाने के पश्चात कुछ वर्मी कंपोस्ट खाद बनाया गया लेकिन अब वर्मी कंपोस्ट खाद बनाना बंद कर दिए हैं वहीं ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि उक्त गठान के वर्मी कंपोस्ट टैंक के आसपास काफी मात्रा में गोबर ट्रैक्टर से लाया गया है जहां ग्राम पंचायत के द्वारा जमकर भ्रष्टाचारी की गई है जहां निर्माण एजेंसी एवं ग्राम पंचायत के द्वारा गोधन न्याय योजना में जमकर पैसे की बंदरबांट करने में लगे हुए हैं

मवेशियों के लिए पानी तक नसीब नहीं, पानी तथा चारा खाने के लिए बनाए गए शेड बनी घटिया

एक आदर्श गौठान में लाखों रुपया खर्च कर पशुओं के लिए पानी पिलाए जाने हेतु शेड निर्माण कार्य कराया गया है जो अत्यंत घटिया है घटिया होने के कारण उक्त शेड में जगह-जगह दरारें आ गई है दरारें आने के कारण उसमें पानी वर्तमान में उपलब्ध नहीं होने के कारण उस गौठान में पशु के लिए पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है

पोहा मशीन , खुले आसमान के नीचे रहने से लग रहा जंग

प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त आदर्श गौठान में राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाए जाने हेतु पोहा मशीन लगाया गया था लेकिन उस पोहे मशीन के लिए उचित व्यवस्था किसी प्रकार का उपलब्ध नहीं होने के कारण वह खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है जिसमें अब जंग लग रहा है वहीं आसपास के ग्रामीणों ने कहा कि उक्त पोहे मशीन में केवल 1- 2 दिन ही पोहा निर्माण कराए जाने हेतु कार्य किया गया बाद में उस मशीन को जैसे के पैसे छोड़ दिया गया है उसके ढकने हेतु किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्तमान में जंग लग कर खराब होने की नौबत पर आ गई है

मुर्गी तथा बटेर पालन हेतु बनाया गया शेड बनी शोपीस
मुड़गांव के आदर्श गौठान में मुर्गी तथा बटेर पालन हेतु शेड निर्माण कार्य लाखों रुपए की लागत से कराया गया है लेकिन उक्त गौठान में मुर्गी तथा बटेर पालन वर्तमान में प्रारंभ नहीं किए जाने से वह मात्र शोपीस बन करके रह गया है

वही इस संबंध में ग्राम पंचायत सरपंच अमृता कोर्राम के द्वारा बताया गया कि उक्त गोटन में सभी कार्य सही ढंग से संचालित हो रही है गांव के सभी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button