छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News 11 केवी तार गिरा, चपेट में आए युवक की मौत

दवा की डिलीवरी देने जा रहा था बाइक सवार युवक

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

शहर के विश्वासगढ़ चर्च के नजदीक शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे सड़क से गुजर रहे एक युवक पर 11 केवी लाइन का तार टूटकर गिरा। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक दवा के थोक कारोबारी का कर्मचारी था और जूटमिल इलाके में किसी दुकान पर डिलीवरी देने जा रहा था। शहर में ऐसी अनहोनी पहली बार हुई है। सूचना मिलते ही वहां जुटी भीड़ ने बिजली अफसरों को सूचना दी। अफसरों ने बताया कि कंपनी के नियमानुसार मृतक के परिजन को चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। 31 वर्ष का अनिरुद्ध गुप्ता गांजा चौक इलाके का रहने वाला था। वह एक दवा होलसेलर के यहां काम करता था। शुक्रवार दोपहर में कुछ ऑर्डर बाइक पर रखकर वह डिलीवरी देने जा रहा था। वह विश्वासगढ़ चर्च के नजदीक पहुंचा ही था तभी अचानक उसपर तार टूटकर गिर गया। हाई वोल्टेज करंट के कारण उसने कुछ सेकंड में ही दम तोड़ दिया। अनिरुद्ध की एक साल पहले ही शादी हुई थी। शहर में चार दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। शुक्रवार सुबह बादल छाए, फिर धूप खिली। दोपहर 12 बजे अचानक बारिश होने लगी । बारिश रुकी और फिर तेज हवा चली। इसी बीच एक पेड़ से डाल टूटी और 11 केवी लाइन पर गिरी। डाल गिरने से एक तार टूटकर जमीन पर गिरा। दुर्भाग्य से अनिरुद्ध इसी वक्त वहां से गुजर रहा था। तार अनिरूद्ध के कंधे पर गिरा। वह बाइक समेत जमीन पर गिरा तो तार उसकी गर्दन पर टिका रहा, इसलिए उसे संभलने का मौका नहीं मिला। बिजली कंपनी जोन-1 के ईई एसके साहू ने कहा कि ऐसी अनहोनी दुखद है। कंपनी के प्रावधानों के तहत मृतक अनिरूद्ध के परिजन को औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button