IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News सट्टे बाजों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 9 सटोरियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

ऑनलाइन सटोरियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों से सटोरियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस ने भिलाई के ऑनलाइन सट्टे खिलाने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिकएंडी क्राईम, सायबर यूनिट, भिलाई पुरानी थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से 2 नग लैपटाप, 15 मोबाइल, ।ज्ड कार्ड, पासबुक सहित अन्य कई सामान बरामद हुए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर 30 से अधिक सटोरियों को गिरफ्तार किया था। दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत: दो की मौत जिले में दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में बाइक चला रहे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम बेल कोटा के रहने वाले शैलेश (20 वर्ष) अपने मामा के घर ग्राम मंगारी में रहता था। गुरुवार की दोपहर वह अपने मामा को छोड़ने बाइक ग्राम बालमपुर गया था। वो बाइक से लौट रहा था कि उसकी टक्कर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से हो गई। दूसरी बाइक ग्राम टूकुपानी कपाट बहरी निवासी संजय पावले (25 वर्ष) सवार था। ग्राम बालमपुर मुख्य मार्ग पर हादसा हुआ। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना सीतापुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। गरियाबंद ब्रेकिंग: 54 नग हीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है।

यहां दो हीरे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 24 नग हीरे भी बरामद हुए। मैनपुर पुलिस ने यह कार्यवाही की की है। जानकारी के अनुसार मैनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मैनपुर-गरियाबंद मुख्य मार्ग में दो युवक हीरा बेचने के फिराक में है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई। इस दौरान मैनपुर से मात्र 8 किलोमीटर दूर गरियाबद हाईवे में दबनाई नाला के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवक से पूछताछ किया। युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 54 नग कीमती हीरा रत्न बरामद किया गया। आरोपी सैयद हुसैन खान पिता जमील हुसैन उम्र 35 वर्ष आरआर नगर भवानीपुर विजयवाड़ा के पास से 30 नग हीरे बरामद किया गया। वही दूसरा आरोपी कमाल खान पिता जमाल खान 38वर्ष धवलपुर गरियाबद का रहने के पास से 24 नग हीरे बरामद किया गया है। हीरा को कागज की पोटली बनाकर जेब में छिपा कर रखा गया था। हीरे की अनुमानित लागत 3 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है। मैनपुर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरे को बारामद कर उसके खिलाफ धारा 379, 34 ,4-21 माइनिंग एक्ट के तहत कारवाही की गई। इस कार्यवाही में एएसआई जीवन लाल साहू, आरक्षक जयकुमार यादव, सुखसागर नाग, अंगत राव एवं स्पेशल टीम की विशेष भूमिका रही है। भूपेश कैबिनेट में शामिल हुए मोहन मरकाम: मंत्री पद की ली शपथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भूपेश बघेल के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन मौजूद थे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रविन्द्र चौबे, कवासी लखमा, अनिला भेड़िया, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य मंत्री एवं विधायकगण मौजूद थे। राष्ट्रगान के बाद समारोह का समापन हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button