IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शटर तोड़कर शराब की तीन दुकानों से चोरो ने शराब की पंद्रह सौ बोतलें व नगदी पर हाँथ किया साफ

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

सांडी, हरदोई   सांडी तिराहा पर अंग्रेजी, देसी और बीयर की दुकानें हैं | तीनों दुकानें मालती के नाम है | गुरुवार रात तीनों दुकानों के शटर तोड़कर चोर अंदर पहुंचे और ₹4000 और शराब और बियर की करीब पंद्रह सौ बोतले पार कर दी | सुबह सेल्समैन जब दुकानों पर पहुंचे तो तीनों दुकानों के शटर टूटे देखकर उनके होश उड़ गए और दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आसपास के दुकानदार मौके पर आ गए | मालिक ने दुकानों में चोरी की सूचना पुलिस को दी | एएसपी नृपेंद्र ने थाना प्रभारी एसके मिश्रा के साथ मौके पर जांच की | थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की एफ आई आर दर्ज की गई है | सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं | जल्द ही घटना का राजकाज किया जाएगा | चोरो का निशाना शराब दुकानों पर अभी कुछ दिन पहले ही मल्लावां कोतवाली के नया गांव में भी शराब की दुकानों पर चोरों ने चोरी की थी | बताते चलें कि बिलग्राम में रविवार रात 7 दुकानों में हुई चोरी का पुलिस अभी राज फास नहीं कर पाई थी कि चोरों ने सांडी तिराहा पर तीन और दुकानों को निशाना बनाया |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button