IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सारनाथ में व्यापारी को नकाबपोश हमलावरों ने मारी गोली: वाराणसी में दिनदहाड़े बाइक सवारों ने पीछा कर चलाई गोलियां, सरेराह तीन राउंड फायरिंग से दहशत

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी के सारनाथ इलाके में शुक्रवार की सुबह सरेराह फायरिंग से दहशत फैल गई। अपनी पुस्तैनी बगीचे पर जा रहे व्यापारी को बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावरों ने तीन राउंड गोलियां चलाई, जिसमें दो व्यापारी को लगी। गोली लगने से व्यापारी स्कूटी से गिर पड़ा और उसे मृत समझकर हमलावर मौके से फरार हो गए। शहर के मुकीमगंज निवासी व्यवसायी राजकुमार यादव (48) का कालोनी में आलीशान मकान है। वहीं सारनाथ थाना के लेढूपुर क्षेत्र के फुटहवानारे में पुश्तैनी जमीन और बगीचा है। शुक्रवार को 8 बजे राजकुमार स्कूटी से अपने बगीचे पर जा रहे थे तभी सारनाथ के पास बाइक सवारों ने उनका पीछा किया और गालियां देते रोकने लगे। बाइक सवारों को देखकर राजकुमार ने स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगे। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह गोलियां चलाना शुरू कर दिया और व्यवसायी राजकुमार यादव (48) पर सीधा फायर झोंक दिया। तीन राउंड फायरिंग में दो गोलियां व्यापारी को लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बलुआ रोड की ओर भाग निकले। आसपास जुटे लोगों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राजकुमार को आनन-फानन समीप ही स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुरानी रंजिश के चलते वारदात: डीसीपी-

डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि वारदात की वजह प्रथमदृष्टया पुरानी रंजिश प्रतीत हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाला कर बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों से बातचीत कर राजकुमार की रंजिश के बारे में पता लगाया जा रहा है। सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है, राजकुमार के होश में आने पर सभी जानकारी मिली सकेगी। पारिवारिक रंजिश और जमीनी विवाद सहित कई एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि घटना को लेकर अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नही पहुंच पाई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button