Chhattisgarh News पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी:भूपेश बघेल ने डॉक्टर भेजकर फोन पर की बात, विजय बघेल ने घर पहुंचकर खिलाई खिचड़ी

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
रायपुर 2 घंटे पहले डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में तीजन बाई। उनके घर में ही उनका इलाज चल रहा है। प्रसिद्ध पांडवानी कलाकार तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गुरुवार रात उनकी बीमारी को लेकर सोशल मीडिया पर खबर फैल गई। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फौरन दुर्ग जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए डॉक्टर्स की टीम को उनके भेजी है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिति सामान्य बताई जा रही है। गुरुवार रात में ही बीजेपी सांसद विजय बघेल भी तीजन बाई का हाल जानने पहुंचे। विजय बघेल ने उन्हें खिचड़ी खिलाई और छत्तीसगढ़ी में उनसे कहा, 5 दिन तैं दऊड़ बे । तीजन बाई लकवे से जूझ रही हैं। दुर्ग के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीजनबाई को फोन करके हाल जाना। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा- पद्म विभूषण तीजन बाई जी के परिवार के लोगों से फोन पर बात हुई है। वे अभी स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
चिकित्सकों की लगातार निगरानी में हैं। हम हर तरह से उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ट्वीट। दुर्ग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे पी मेश्राम तीजन बाई की सेहत मॉनिटर कर रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक,तीजनबाई को घर पर ही डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। तीजन बाई पहले से ही कोरोनरी आर्टरी डिसीज, हाइपरटेंशन,डायबिटीज , स्ट्रोक विथ रेसीड्यूल परेसिस जैसी बीमारियों का इलाज करा रही हैं। सांसद मिले तीजन बाई से। सांसद ने कहा- जल्द ठीक होंगी तीजन तीजनबाई के गांव गनियारी पहुंचे सांसद विजय बघेल ने कहा, हमारे छत्तीसगढ़ की पद्मश्री सम्मानित पंडवानी गायिका जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही हमारे बीच होंगी। सांसद ने बता !


Subscribe to my channel