Chhattisgarh News 11 केवी बिजली करंट की चपेट में ने से हुई थी मौत,एसडीएम को ज्ञापन सौंपा कर मुआवजे की मांग..

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर जिले के पामगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के खरौद निवासी अनिल तिवारी की 7 जुलाई को छत से गुजरी 11 केवी की तार की चपेट में आने से मौत हुई थी। मामले में पीड़ित परिजनों को मुआवजे देने और उचित कार्यवाही की मांग सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने एसडीएम को कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा है। मिल जानकारी अनुसार, 7 जुलाई को हुई तेज बारिश से अनिल तिवारी के घर की छत से पानी जग रहा था जिसे रोकने के लिए वह पॉलीथिन बिछाने छत के ऊपर चढ़ा हुआ था उसी दौरान 11 केवी तार जो कि घर के ऊपर से गुजरा हुआ है संपर्क में आकर झुलस गया। उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया समाज के लोगों ने बताया कि पूर्व में अनिल तिवारी ने घर से गुजर विद्युत तार को हटाने के लिए कई बार विद्युत विभाग में आवेदन दिया था मगर विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण तार नहीं हटाया गया। जिन पर कार्यवाही की मांग की। मृतक केवल अकेले कमाने खाने वाला था जोकि परिवार का पालन पोषण करता था। समाज के लोगों ने मुआवजा और उनके बच्चों को अनुकंपा नियुक्ति की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है


Subscribe to my channel