Madhya Pradesh News छतरपुर राजनगर नगर परिषद सीएमओ जगदीश मिश्रा पर कांग्रेसी पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप
नगर परिषद द्वारा कराए जा रहा सर्वे आखिर किसके आदेश से हो रहा है

✍️ रिपोर्टर ब्यूरो राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
सीएमओ ने आखिर परिषद में क्यों नहीं रखी सर्वे की बात
राजनगर नगर परिषद सीएमओ जगदीश मिश्रा पर कांग्रेसी पार्षदों को गुमराह करने और जातिगत सर्वे कराए जाने के आरोप लगाए हैं इस संबंध में जब पार्षदों से बात की गई तो उनका कहना यह था की ना ही सीएमओ साहब ने इस तरह के सर्वे कराए जाने का कोई भी प्रस्ताव परिषद में नहीं रखा और ना ही परिषद की लोगों को इस सर्वे के संबंध में बताया गया बल्कि परिषद के लोगों ने सीएमओ पर यह आरोप लगाया कि सीएमओ जगदीश मिश्रा द्वारा जो भी सर्वे कराया जा रहा है वह गलत है व्यक्तिगत और जातिगत सर्वे नहीं होना चाहिए जो भी सर्वे की स्टेशनरी छपाई गई हैं वह ना ही शासन से प्राप्त हुए हैं बल्कि महाराजपुर के किसी व्यक्तिगत पर प्रेस से प्रिंट कराए गई हैं कांग्रेसी पार्षदों द्वारा उनके वार्ड में हो रहे सर्वे पर रोक लगा दी है और उन्होंने कहा है जब तक इस सर्वे से संबंधित प्रस्ताव परिषद में नहीं आता है तब तक हम इस तरह की किसी भी सर्वे को नहीं होने देंगे




Subscribe to my channel