ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

Maharashtra News महाराष्ट्र: पुलिस ने 9 लाख रुपये के मादक पदार्थ किए बरामद, एक नाइजीरियाई नागरिक समेत 4 गिरफ्तार

रिपोर्टर गुलजार शेख कल्याण महाराष्ट्र

ठाणे : पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे और रायगढ़ जिलों में छापेमारी के दौरान नौ लाख रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ बरामद किये और एक नाइजीरियाई नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी । उन्होंने बताया कि यह छापेमारी अभियान बुधवार को नवी मुंबई के खारघर और ठाणे शहर के मुंब्रा में चलाया गया। एक अधिकारी ने बताया, “नवी मुंबई पुलिस ने 11 जुलाई को लगभग दो बजे खारघर की एक सड़क पर एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से एक प्रतिबंधित दवा 53.56 ग्राम मेथाक्वालोन जब्त की जिसकी कीमत 5.35 लाख रुपये है।” उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और नवी मुंबई के तलोजा निवासी 23 वर्षीय आरोपी को मौके पर पहुंचते ही पकड़ लिया। ठाणे पुलिस के मादक पदार्थ निरोधी प्रकोष्ठ ने एक अलग कार्रवाई में मुंब्रा से एक नाइजीरियाई नागरिक और दो अन्य को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3.76 लाख रुपये मूल्य का 110 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया उन्होंने बताया, “एक गुप्त सूचना के आधार पर, एक पुलिस दल ने वाई जंक्शन पर जाल बिछाया और बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीनों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी के दौरान उनके पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया । ” दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ खारघर और मुंब्रा पुलिस थानों में मादक और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button