छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News महिला के साथ घर अंदर घुसकर छेड़छाड़ करना एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

आरोपी कालिका उर्फ अरविंद उम्र 43 वर्ष साकिन लोहसी थाना शिवरीनारायण

आरोपी घटना दिनांक से फरार था मोबाइल लोकेशन के आधार पर शहडोल जिला मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध धारा 452,354,506बी,भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

थाना शिवरीनारायण में पीड़िता उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई लोहारसी के कालिका उर्फ अरविंद तिवारी द्वारा घर अंदर घुसकर बुरी नियत से हाथ बांह पकड़ना एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 302/23 धारा 452, 354 , 506 बी भादवि. कर विवेचना में लिया गया । आरोपी घटना दिनांक से फरार था मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को शहडोल जिला मध्य प्रदेश से पकड़ कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 12.07.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रधान आरक्षक तारिकेश पांडे, आरक्षक श्रीकांत सिंह एवं महिला आरक्षक प्रेमा जांगड़े तथा सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button