IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  वीमार्ट के सामने दिन दहाड़े लूट की घटना को 8 लोगों ने दिया था अंजाम

रिपोर्टर करन राय आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

शहर कोतवाली क्षेत्र के बागलखराव पुलिया के पास बृहस्पतिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपियों ने तीन जुलाई को रोडवेज के पास वी-मार्ट के सामने रेडियेंट कैश मैनेजमेंट के कर्मचारी के साथ 7.11 लाख रुपये की लूट की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 1.45 लाख रुपये व दो तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार बदमश मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठोठिया गांव निवासी दिनेश राम उर्फ कल्लू और महादेव पारा गांव निवासी राजन राम के रूप में की गई। पुलिस की गोली से दिनेश राम उर्फ कल्लू घायल हुआ है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button